Home खेल पांवटा साहिब में पहली बार जिला स्विमिंग चैंपियनशिप, 65 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; रमा शर्मा ने कही बड़ी बात

पांवटा साहिब में पहली बार जिला स्विमिंग चैंपियनशिप, 65 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; रमा शर्मा ने कही बड़ी बात

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में पहली जिला स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज, 65 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

रमा शर्मा बोलीं—बेहतरीन खिलाड़ी बनने के लिए खेल कौशल के साथ सही मानसिकता और नेतृत्व गुण भी जरूरी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर के तैराकी खिलाड़ियों के लिए पांवटा साहिब में एक नई शुरुआत हुई। सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम सिरमौर जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से करीब 65 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

चैंपियनशिप की अध्यक्षता सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा और जिला महासचिव राजवीर सिंह ने की। कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

हिमाचली परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि रमा शर्मा को जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव राजवीर सिंह और आयोजन सचिव एडवोकेट गुलशन अंसारी ने हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

युवा देश का भविष्य, खेलों से रोजगार के अवसर भी हासिल करें : रमा शर्मा

प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमा शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने और खेल प्रतिभा के माध्यम से सरकारी रोजगार के अवसर हासिल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए केवल खेल में निपुणता पर्याप्त नहीं है। सही मानसिकता, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण भी खिलाड़ी के व्यक्तित्व को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

छह आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता

जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव राजवीर सिंह और आयोजन सचिव एडवोकेट गुलशन अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में छह अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप के दौरान 25 मीटर, 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल के साथ-साथ बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक और ब्रेस्टस्ट्रोक की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

प्रतियोगिता में सिरमौर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए 65 तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर दीक्षा शर्मा, उपासना वर्मा, गुंजन, मोहित, नर्वदा शर्मा सहित अन्य टेक्निकल ऑफिशियल्स मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.