Home दुर्घटना पांवटा साहिब: 22 अगस्त को हादसा, 20 दिन बाद केस दर्ज: NH-07 पर स्कूटी की टक्कर से महिला की मौत

पांवटा साहिब: 22 अगस्त को हादसा, 20 दिन बाद केस दर्ज: NH-07 पर स्कूटी की टक्कर से महिला की मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

सड़क हादसे में महिला की मौत, 20 दिन बाद पुलिस में दर्ज करवाया मामला

22 अगस्त को पौंटिका पुलिया के पास NH-07 पर हुआ था हादसा, इलाज के दौरान उसी रात देहरादून में हुई थी मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत के मामले में घटना के करीब 20 दिन बाद मामला दर्ज करवाया गया है। हादसा 22 अगस्त 2026 को पौंटिका पुलिया के पास NH-07 पर हुआ था, जबकि इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में 11 सितंबर को शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर निवासी प्रेम चन्द ने शिकायत दर्ज करवाई कि 22 अगस्त की सुबह उनकी बेटी सोनी पौंटिका पुलिया के पास NH-07 पर अपनी दिशा में पैदल जा रही थी। इसी दौरान नाहन की ओर से पांवटा साहिब की तरफ आ रही एक स्कूटी चालक महिला ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सोनी को टक्कर मार दी।

हादसे में सोनी सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया लेकिन परिजन उसे देहरादून के हेल्थ केयर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान 22 अगस्त की रात को ही सोनी की मौत हो गई।

शिकायत के अनुसार, स्कूटी चालक महिला ने अपना नाम साइदा परवीन पत्नी चमन लाल, निवासी गांव सलानी, डाकघर सैनवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर बताया था।

पुलिस थाना माजरा ने शिकायत के आधार पर स्कूटी चालक साइदा परवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.