Home क्राइम Sirmaur News: निजी स्कूल में छात्रा से मारपीट का आरोप, कान में लगी चोट; मां ने की FIR की मांग

Sirmaur News: निजी स्कूल में छात्रा से मारपीट का आरोप, कान में लगी चोट; मां ने की FIR की मांग

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में निजी स्कूल को लेकर विवाद, छात्रा से मारपीट के आरोपों ने पकड़ा तूल

फीस को लेकर विवाद के बाद थप्पड़ मारने का आरोप, मां ने पुलिस-प्रशासन और बाल अधिकार आयोग से लगाई न्याय की गुहार

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के नाहन क्षेत्र में एक निजी स्कूल की अध्यापिका पर छात्रा के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप सामने आए हैं। छात्रा की मां श्यामा देवी ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से की है। उन्होंने आरोपी अध्यापिका और स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

श्यामा देवी के अनुसार, उनकी बेटी आठ सितंबर को स्कूल गई थी। आरोप है कि फीस से संबंधित बातचीत के दौरान अध्यापिका ने छात्रा के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे। इससे छात्रा के कान में चोट लगने की बात कही गई है। मां का दावा है कि घटना के बाद से बच्ची को कान में दर्द के साथ सुनने में भी परेशानी हो रही है।

मामले को लेकर श्यामा देवी अगले दिन स्कूल पहुंचीं। उनका आरोप है कि वहां प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रा की टीसी काटकर स्कूल से निकालने और उसका भविष्य खराब करने की धमकी दी गई।

मेडिकल और एफआईआर की मांग

श्यामा देवी ने प्रशासन से छात्रा का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने की मांग की है। इसके साथ ही आरोपी अध्यापिका, प्रधानाचार्य और मामले से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायत की प्रतियां थाना प्रभारी पांवटा साहिब, पुलिस अधीक्षक सिरमौर, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।

स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, स्कूल की प्रधानाचार्य ने छात्रा की मां की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रधानाचार्य का कहना है कि महिला ने स्कूल की अध्यापिका के साथ मारपीट की है। इस संबंध में अध्यापिका की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाए जाने की बात भी कही गई है।

फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद मामला विवादों में है। शिकायतों और पुलिस कार्रवाई के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.