शिमला में होने वाली हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक अचानक टल गई है। 11 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक अब आगामी आदेशों तक नहीं होगी।
शिमला: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की 11 सितंबर को प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रस्तावित थी।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को बैठक स्थगित किए जाने की सूचना जारी की गई। सरकार की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि मंत्रिमंडल की बैठक को अपरिहार्य कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।
फिलहाल बैठक के लिए नई तारीख तय नहीं की गई है। सरकार की ओर से अगली बैठक को लेकर अलग से सूचना जारी की जाएगी।
