Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर Sirmaur News: आंबेडकर भवन में महिलाओं को पोषण के 5 अहम विषयों पर किया जागरूक, जानें क्या है इस साल की थीम

Sirmaur News: आंबेडकर भवन में महिलाओं को पोषण के 5 अहम विषयों पर किया जागरूक, जानें क्या है इस साल की थीम

by Dainik Janvarta
0 comment

राजगढ़ में महिलाओं को पोषण के पांच प्रमुख विषयों पर किया जागरूक


‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

नाहन, 9 सितंबर। आंबेडकर भवन राजगढ़ में बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को आहार में विविधता एवं पोषण, आंगनवाड़ी केंद्रों में गरम पक्का भोजन, सामुदायिक भागीदारी, प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल एवं विकास तथा सुरक्षित मातृत्व जैसे पांच प्रमुख विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया।

जिला सिरमौर में नवां राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष पोषण माह की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है। इसी के तहत राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।

जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय सिरमौर, पवन कुमार ने बताया कि पोषण माह के दौरान आहार में विविधता एवं पोषण के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में गरम पक्का भोजन, सामुदायिक भागीदारी, प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल, शिक्षा एवं विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में वर्तमान में 1,486 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लगभग 2,972 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सेवाएं प्रदान कर रही हैं। जिले में आईसीडीएस के अंतर्गत 64 वृत्त हैं, जिनके माध्यम से पूरे जिले में पोषण माह की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों की प्रारंभिक देखभाल, पोषण और समुचित विकास में आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को अपने दैनिक आहार में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने तथा बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।

पवन कुमार ने जिला सिरमौर के लोगों से पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार स्वस्थ और तंदुरुस्त जीवन की आधारशिला है, इसलिए पोषण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.