आर्यन विद्या निकेतन स्कूल धौलाकुआँ का शानदार प्रदर्शन, 11 ट्रॉफियाँ जीतीं
39वीं ब्लॉक माजरा स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में आर्यन विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलाकुआँ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 ट्रॉफियाँ अपने नाम कीं।
जूडो, कुश्ती, योग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 39वीं ब्लॉक माजरा स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में आर्यन विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलाकुआँ के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने जूडो, कुश्ती और योग के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
जूडो प्रतियोगिता में लखविंदर ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय, कनव ने 30 किलोग्राम में तृतीय तथा 35 किलोग्राम में द्वितीय, हनीश ने 40 किलोग्राम में तृतीय, चौधरी ने 45 किलोग्राम में तृतीय और पंकज ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिकेत ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन किया।
योग प्रतियोगिता में मय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारवेश ने आर्टिस्टिक सिंगल तथा ट्रेडिशनल योग में द्वितीय स्थान हासिल किया। पियूष ने आर्टिस्टिक पेयर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रिदमिक योग में पियूष और लखविंदर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कुश्ती प्रतियोगिता में याकूब ने 35 किलोग्राम, हर्षी ने 38 किलोग्राम, नक्ष ने 41 किलोग्राम तथा खन्ना ने 40–44 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंकज ने 48 किलोग्राम में प्रथम, अनिकेत ने 57 किलोग्राम में द्वितीय तथा मयंक ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। डिक्लेमेशन, ग्रुप सॉन्ग और वन-एक्ट प्ले में विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
छात्राओं ने भी दिखाया दमखम
अंडर-14 छात्राओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। योग में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान, जबकि जूडो और कुश्ती में उपविजेता का खिताब हासिल किया।
जूडो में कौशिश ने प्रथम, तनिष्का और गीत ने द्वितीय तथा अंशिका, आरूही और मनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुश्ती में तनिष्का, श्रेया, गीत और कौशिश ने प्रथम स्थान हासिल किया। मानवी और मनीषा द्वितीय, जबकि अंशिका और नुखिला तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के निदेशक उमेश कुमार, प्रधानाचार्या इंदु बाला, निहारिका, कोच स्नेहा, रूबी और संदीप सहित समस्त स्टाफ एवं PTA कमेटी ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोचों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर बेहतर प्रदर्शन की सराहना की।
