Home राज्यहिमाचल प्रदेश परवानू ईएसआई हॉस्पिटल में 2 हफ्ते से X-Ray बंद, मरीजों को कालका जाने की मजबूरी

परवानू ईएसआई हॉस्पिटल में 2 हफ्ते से X-Ray बंद, मरीजों को कालका जाने की मजबूरी

by Dainik Janvarta
0 comment

परवाणू में एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों की जेब पर बढ़ा बोझ
दो सप्ताह से जांच सुविधा ठप, मजबूरी में कालका जाकर निजी केंद्रों में करवाना पड़ रहा एक्स-रे

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू स्थित ईएसआई अस्पताल में पिछले करीब दो सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध न होने से उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को जांच करवाने के लिए कालका का रुख करना पड़ रहा है।

ईएसआई अस्पताल में कार्डधारक मरीजों के लिए एक्स-रे की सुविधा सामान्य तौर पर निशुल्क उपलब्ध है। वहीं, बिना ईएसआई कार्ड वाले मरीजों को भी करीब 50 रुपये में यह जांच हो जाती है। मशीन खराब होने के बाद मरीजों को कालका के निजी केंद्रों में एक्स-रे करवाने के लिए करीब 300 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके अलावा परवाणू से कालका आने-जाने का किराया भी मरीजों को अपनी जेब से देना पड़ रहा है।

परवाणू एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां स्थित ईएसआई अस्पताल में बड़ी संख्या में श्रमिक और कर्मचारी उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में एक्स-रे जैसी बुनियादी जांच सुविधा लंबे समय से बंद होने के कारण मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। मरीजों का कहना है कि कम खर्च में अस्पताल में मिलने वाली जांच के लिए अब उन्हें निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सामान्य एक्स-रे के लिए भी अतिरिक्त राशि खर्च करना परेशानी का कारण बन रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से मशीन को जल्द ठीक करवाकर एक्स-रे सुविधा बहाल करने की मांग की है।

पार्ट खराब होने से आई समस्या

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एक्स-रे मशीन का एक पार्ट खराब होने के कारण सुविधा प्रभावित हुई है। इस संबंध में निर्माता कंपनी को सूचना दे दी गई है। कंपनी की ओर से खराब पार्ट मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रबंधन का कहना है कि पार्ट उपलब्ध होते ही मशीन में इसे लगाकर एक्स-रे सुविधा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.