Home क्राइम नाहन नगर परिषद में 5.25 लाख रूपए के गबन का आरोप, 16 में से 5 रसीद बुक भी गायब; FIR दर्ज

नाहन नगर परिषद में 5.25 लाख रूपए के गबन का आरोप, 16 में से 5 रसीद बुक भी गायब; FIR दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में सरकारी धन के गबन का बड़ा मामला सामने आया है—नगर परिषद की शिकायत पर पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के यूजर चार्ज में 5.25 लाख रूपए से अधिक की राशि कम जमा होने और रसीद रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं।

11.18 लाख रूपए वसूले, जमा हुए सिर्फ 5.93 लाख रूपए

नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना नाहन में नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार की शिकायत पर सरकारी धन के गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

शिकायत के अनुसार, नगर परिषद नाहन की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए CLC के माध्यम से आउटसोर्स सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत श्री नितिन कल्याण, निवासी वाल्मीकि बस्ती, नाहन को यूजर चार्ज वसूली के लिए रसीद पुस्तिकाएं जारी की गई थीं।

जून 2023 से 15 सितंबर 2025 तक नितिन कल्याण द्वारा कुल 11,18,660 रूपए यूजर चार्ज वसूल किए गए। इनमें से नगर परिषद के संबंधित कर्मचारी अहसान अहमद, हेल्पर के पास केवल 5,93,450 रूपए ही जमा करवाए गए।

5,25,210 रूपए की राशि कम जमा

रिकॉर्ड के अनुसार कुल वसूली और जमा राशि में 5,25,210 रूपए का अंतर पाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह राशि सरकारी धन का गबन कर कम जमा की गई।

डुप्लीकेट रसीदों और रसीद पुस्तिकाओं का रिकॉर्ड भी गायब

मामले में केवल धनराशि का ही अंतर नहीं, बल्कि रसीद रिकॉर्ड को लेकर भी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। शिकायत के अनुसार 3,94,300 रूपए की राशि से संबंधित डुप्लीकेट रसीदें उपलब्ध नहीं हैं।

इसके अलावा नगर परिषद द्वारा जारी की गई कुल 16 रसीद पुस्तिकाओं में से 5 रसीद पुस्तिकाएं और उनसे संबंधित रिकॉर्ड भी नगर परिषद कार्यालय में वापस जमा नहीं किए गए।

आपसी मिलीभगत के आरोप

नगर परिषद की शिकायत में दोनों कर्मचारियों पर आपसी मिलीभगत से सरकारी धन के गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता करने के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस थाना नाहन ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान वसूली गई राशि, जमा रकम, रसीद पुस्तिकाओं और संबंधित रिकॉर्ड की जांच के साथ-साथ दोनों कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.