Home खेल हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब के 4 शूटर्स ने मारी बाजी, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब के 4 शूटर्स ने मारी बाजी, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के चार शूटर्स नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में दिखाई अपनी काबिलियत

नाहन : हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब छठी आईआरबीएन धौलाकुआं के चार शूटर्स ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। उत्तराखंड के देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड हासिल किया।

50 मीटर थ्री पोजिशन .22 राइफल इवेंट में मीनाक्षी शर्मा ने जूनियर महिला, ओजस्वनी सिंह ने यूथ महिला और सूर्यांश कपूर ने यूथ पुरुष वर्ग में नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। वहीं धिव्यांशु ने 10 मीटर एयर राइफल के सब-यूथ पुरुष वर्ग में क्वालिफिकेशन हासिल किया।

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के कोच एवं महासचिव इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने बताया कि चारों शूटर्स ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार कौशल, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत का प्रदर्शन किया। इसी के दम पर उन्होंने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड हासिल किए हैं।

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष एवं छठी आईआरबीएन धौलाकुआं के कमांडेंट भागमल ठाकुर ने चारों युवा शूटर्स और कोच के समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस, शूटिंग क्लब और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.