Home दुर्घटना मंडी में खड्ड के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, हाथ में था मछली पकड़ने का जाल; परिवार को 25 हजार रूपए की राहत

मंडी में खड्ड के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, हाथ में था मछली पकड़ने का जाल; परिवार को 25 हजार रूपए की राहत

by Dainik Janvarta
0 comment

मंडी में मछली पकड़ने गया व्यक्ति खड्ड के तेज बहाव में बहा, कुछ देर बाद मिला शव

हाथ में मिला मछली पकड़ने का जाल, हादसे के बाद परिवार को प्रशासन ने 25 हजार रूपए की दी फौरी राहत

मंडी। मंडी जिले के थुनाग में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस अड्डे के नजदीक बहने वाली खड्ड में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11:40 बजे स्थानीय लोगों की नजर खड्ड में पड़े शव पर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान तुलसी राम पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव थुनाडी, तहसील थुनाग के तौर पर हुई।

जानकारी के अनुसार, तुलसी राम के हाथ में मछली पकड़ने का जाल मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह खड्ड में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से वह पानी में जा गिरे और तेज बहाव की चपेट में आ गए।

हालांकि, मौत की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। एसडीएम थुनाग की ओर से परिवार को 25,000 रूपए की फौरी राहत राशि दी गई। प्रशासन घटना से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार कर रहा है।

घटना के बाद थुनाग क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने खड्ड के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.