Home खेल कोटडी व्यास स्कूल की छात्राओं का जलवा, 3 खेलों में जीत और बना ऑल राउंड बेस्ट

कोटडी व्यास स्कूल की छात्राओं का जलवा, 3 खेलों में जीत और बना ऑल राउंड बेस्ट

by Dainik Janvarta
0 comment

योगा, जूडो और कुश्ती में दबदबा, कोटडी व्यास की छात्राओं ने रचा शानदार प्रदर्शन

39 माजरा ब्लॉक की अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में कोटडी व्यास स्कूल बना ऑल राउंड बेस्ट

पांवटा साहिब (सिरमौर)। 39 माजरा ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताएं आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, धौलाकुआं में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एवीएन के उमेश जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य ईदू बाला गेस्ट ऑफ ऑनर रहीं, जबकि ब्लॉक इंचार्ज रामकिशन और सेकंड इंचार्ज धर्मेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटडी व्यास की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए योगा, जूडो और कुश्ती में विजेता का खिताब अपने नाम किया। योगा में आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल रनर अप रहा, जबकि जूडो और कुश्ती में भी एवीएन की टीम ने उपविजेता स्थान हासिल किया।

अन्य मुकाबलों में कबड्डी में भरोग बनेरी विजेता तथा कुरला खरक रनर अप रहा। खो-खो में कुरला खरक ने विजेता का खिताब हासिल किया। बैडमिंटन में जीएनएनएमपीएस पोंटा साहिब विजेता और सैनवाला उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में कोड़ेवाला विजेता तथा पीपलीवाला रनर अप रहा। वहीं ग्रुप सांग में विजडम माजरा ने पहला स्थान हासिल किया।

विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शानदार उपलब्धियों के आधार पर कोटडी व्यास विद्यालय ने लड़कियों की श्रेणी में ऑल राउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

विद्यालय प्रबंधन ने विजेता छात्राओं, उनके प्रशिक्षकों और समस्त स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.