Home क्राइम नाहन में तेज रफ्तार बाइक का कहर! आईटीआई के गेट के पास महिला को मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज किया केस

नाहन में तेज रफ्तार बाइक का कहर! आईटीआई के गेट के पास महिला को मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज किया केस

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह हादसे का शिकार हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन (सिरमौर)। नाहन में सड़क दुर्घटना का एक मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में तेजवीर पुत्र स्वर्गीय टीका राम निवासी शिमला रोड, नाहन ने बताया कि उसकी माता सत्या देवी 4 सितंबर 2026 की शाम नाहन से अपने भाई रणवीर सिंह के पास आईटीआई नाहन जा रही थीं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, रास्ते में एक राहगीर ने उसे सूचना दी कि आईटीआई गेट से कुछ ऊपर उसकी माता का मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से एक्सीडेंट हो गया है। आरोप है कि अर्श पुत्र स्वर्गीय आरीफ खान निवासी कच्चा टैंक, नाहन मोटरसाइकिल नंबर HP 18C 5836 को तेज रफ्तार, लापरवाही और गफलत से चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना नाहन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.