कालाअंब में रविवार को कई घंटे बिजली गुल रहेगी, घरों से लेकर उद्योगों तक पड़ेगा असर।
रखरखाव कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
कालाअंब (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल कालाअंब में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 6 सितंबर 2026, रविवार को कालाअंब और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने इसके लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया है।
विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता ईं. महेश चौधरी ने आम जनता और उद्योग संचालकों से सहयोग की अपील की है।
इन क्षेत्रों में इतने समय रहेगी बिजली बंद
कालाअंब का पूरा क्षेत्र:
220/132/33 के.वी. सबस्टेशन में रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
कौलांवाला भूड़, जंगलाभूड़, भूड्रा, नेरो और कोटड़ी:
33/11 के.वी. बर्मापापड़ी सबस्टेशन के 11 के.वी. कौलांवाला भूड़ फीडर से जुड़े इन गांवों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
धौलाकुआं फीडर:
220/132/33 के.वी. सबस्टेशन अंधेरी से निकलने वाले 33 के.वी. धौलाकुआं फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
औद्योगिक क्षेत्रों पर भी असर:
जोहड़ों, रामपुर जट्टान, मैनथापल, नागल, सुकेती, खारा, खारी और मोगीनंद में स्थित उद्योगों की बिजली आपूर्ति भी निर्धारित समय के दौरान प्रभावित रहेगी।
मौसम अनुकूल रहा तो ही होगा शटडाउन
विद्युत विभाग के अनुसार यह शटडाउन मौसम की स्थिति अनुकूल रहने पर ही लागू किया जाएगा। विभाग ने स्थानीय लोगों और उद्योग संचालकों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें।
