Home जनसरोकार कालाअंब में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, बीजेपी की जन आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

कालाअंब में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, बीजेपी की जन आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब की बदहाल सड़कों और बंद पड़े जन संस्थानों को लेकर शनिवार को सियासत गरमा गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली।

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सड़कों की बदहाली, जलभराव, जगह-जगह फैली गंदगी और जन संस्थानों पर लटके तालों के विरोध में भाजपा ने शनिवार को जन आक्रोश रैली निकाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में निकली इस रैली में भाजपा मंडल त्रिलोकपुर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

रैली कालाअंब टोल बैरियर से त्रिलोकपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप तक निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सरकार व प्रशासन के प्रति रोष जताया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कालाअंब प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद वर्तमान में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और सरकारी व प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और चारों ओर फैली गंदगी के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ त्रिलोकपुर आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथित अनदेखी के चलते आज क्षेत्र की जनता को मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

बिंदल ने गिनाईं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कालाअंब क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें त्रिलोकपुर सड़क की खस्ताहालत, जलभराव, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, कालाअंब-सकेती सड़क की दयनीय स्थिति, मोगीनंद-सकेती को जोड़ने वाले पुल की जर्जर हालत और रामपुर जट्टान को एनएच-07 से जोड़ने वाले रास्ते की बदहाली शामिल रही।

इसके अलावा उन्होंने उप-तहसील कार्यालय कालाअंब और इसके साथ जुड़े पांच पटवार सर्किलों को बंद किए जाने, नाहन-त्रिलोकपुर सड़क पर टिप्परों व ट्रकों की अवैध पार्किंग तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र और पीएचसी को बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया।

मुख्यमंत्री और विधायक पर साधा निशाना

डॉ. बिंदल ने प्रदेश की सुक्खू सरकार और नाहन के विधायक अजय सोलंकी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और विधायक दोनों ही कालाअंब की गंभीर समस्याओं को नजरअंदाज कर क्षेत्र के प्रति उदासीन रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने सरकार की इस कथित उपेक्षात्मक नीति की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से कालाअंब की जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने, बंद किए गए प्रशासनिक व स्वास्थ्य संस्थानों को बहाल करने तथा क्षेत्र में अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पुरजोर मांग की।

रैली में पंचायत प्रधान यशपाल शर्मा, राजकुमार मित्तल, सचिन गोयल, राकेश गर्ग, गौरव गोयल सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.