Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर नाहन-रेणुकाजी मार्ग तीसरे दिन भी बंद, नेहली में लगातार दरक रही पहाड़ी; जानें कब खुलेगा रास्ता

नाहन-रेणुकाजी मार्ग तीसरे दिन भी बंद, नेहली में लगातार दरक रही पहाड़ी; जानें कब खुलेगा रास्ता

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन-रेणुकाजी मार्ग तीसरे दिन भी नहीं खुला, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
नेहली के पास लगातार खिसक रही पहाड़ी, यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों से करना पड़ रहा सफर

नाहन (सिरमौर)। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नाहन-रेणुकाजी मार्ग तीसरे दिन भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका। नेहली के समीप भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह बंद है, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही ठप पड़ी हुई है। मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को जमटा-वाया-बिरला या शिलणु-कैलाश होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि नाहन-रेणुकाजी मार्ग मंगलवार देर रात से बंद है। जिला प्रशासन ने मार्ग को बहाल करने के लिए दो दिन का समय मांगा था, लेकिन लगातार जारी भारी बारिश और बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते शुक्रवार देर शाम तक भी सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका।

मार्ग बंद होने से यात्रियों को परेशानी के साथ अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। नेहली के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थरों के गिरने और चट्टानों के खिसकने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में सड़क को खोलने का काम भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सड़क पर भारी फिसलन और दलदल होने के कारण यहां पैदल चलना भी जोखिम से खाली नहीं है।

उधर, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नाहन-रेणुकाजी मार्ग को बहाल करने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि पुराना मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिस स्थान से नए मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, वहां भी पहाड़ी खिसकने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे खतरे की आशंका बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मौके पर दो मशीनें लगातार काम कर रही हैं और शनिवार शाम तक मार्ग के बहाल होने की उम्मीद है। एसडीएम ने यात्रियों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और बहाल होने तक वे वैकल्पिक रास्तों से ही सफर करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.