घर में खाना खा रहा था युवक, बाहर बुलाकर शुरू कर दी मारपीट; पुलिस ने दर्ज किया मामला
सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने एक युवक पर घर से बाहर बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पांवटा साहिब (सिरमौर): पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, विशाल निवासी गांव अमरगढ़, डाकघर पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की रात वह अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान अमन निवासी संतोषगढ़ नामक युवक ने उसे घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर आने के बाद अमन ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की।
मारपीट में विशाल को काफी चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है।
