Home क्राइम ददाहू में सड़क पर पत्थर-रेत का ढेर लगाना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

ददाहू में सड़क पर पत्थर-रेत का ढेर लगाना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

by Dainik Janvarta
0 comment

सड़क पर पत्थर, रेत-बजरी और कट्टों का ढेर लगाकर रास्ता घेरना पड़ा भारी।

रेणुका जी पुलिस ने ददाहू में सड़क अवरुद्ध करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ददाहू में सड़क अवरुद्ध करने पर मामला दर्ज

ददाहू (सिरमौर): पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने गश्त के दौरान ददाहू बाजार में सड़क के एक हिस्से को अवरुद्ध पाए जाने पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को पुलिस टीम गश्त के दौरान ददाहू बाजार पहुंची। इस दौरान PWD रेस्ट हाउस ददाहू के पास सड़क पर पत्थरों, रेत-बजरी और कट्टों का ढेर पड़ा हुआ मिला। सामग्री के कारण सड़क का काफी हिस्सा घिरा हुआ था, जिससे सड़क आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गई थी और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में मौके पर पड़े पत्थर और ईंटें अजय कुमार गर्ग पुत्र श्याम लाल, निवासी गांव व डाकघर ददाहू, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर की पाई गईं।

पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.