Home दुर्घटना पांवटा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा; महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत! क्षेत्र में शोक की लहर

पांवटा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा; महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत! क्षेत्र में शोक की लहर

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की दर्दनाक मौत, दो बेटियों और 6 माह के बेटे के सिर से उठा मां का साया

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में दर्दनाक हादसा पेश आया है, जहां एक फीमेल हेल्थ वर्कर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटना पुलिस थाना पुरूवाला के तहत नारीवाला के समीप वीरवार को दोपहर के आसपास पेश आई।

मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय पूनम पत्नी राजेंद्र, निवासी अजौली, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। महिला कुंडियों पीएचसी में बतौर फीमेल हेल्थ वर्कर तैनात थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने दो दिन पहले ही यहां ज्वाइन किया था। वह पिछले 6 माह से मेटरनिटी लीव पर चल रही थीं।

जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी पर सवार होकर अपने 6 माह के बच्चे को दूध पिलाने घर जा रही थी। इस बीच नारीवाला के पास उत्तराखंड नंबर की कार (UK07DM-2646) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मृतक महिला अपने पीछे दो बेटियों और 6 साल के मासूम को छोड़ गई हैं। दुर्घटना के सूचना मिलते ही गांव समेत पूरे इलाके में मातम पसर गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद कार चालक के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.