Home मौसम अपडेट नाहन न्यूज़: नैहली के पास नाहन-दादाहू सड़क बंद, आज शाम तक बहाली की उम्मीद; जानें वैकल्पिक रास्ते

नाहन न्यूज़: नैहली के पास नाहन-दादाहू सड़क बंद, आज शाम तक बहाली की उम्मीद; जानें वैकल्पिक रास्ते

by Dainik Janvarta
0 comment

नेहली में भारी भूस्खलन से नाहन-ददाहू सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप, शाम तक बहाली के आसार, प्रशासन ने दी ये सलाह

नाहन (सिरमौर): जिला सिरमौर में भारी बारिश के बीच भूस्खलन का सिलसिला जारी है। नाहन-ददाहू सड़क नेहली के पास भूस्खलन के चलते पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क को बुधवार शाम तक बहाल किए जाने की संभावना जताई गई है। प्रशासन की ओर से तब तक नाहन से ददाहू और ददाहू से नाहन आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों से सफर करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन के अनुसार नाहन से ददाहू जाने वाले यात्री जमटा-बिरला मार्ग अथवा शिलणु-कैलाश संपर्क मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ददाहू से नाहन आने वाले लोगों के लिए भी यही दोनों वैकल्पिक रास्ते सुझाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि नेहली के पास तड़के भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से बड़े पत्थर और चट्टानें गिरने से सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया। सुबह के वक्त कई सवारियों को बसों में ट्रांसमिशन के तहत गंतव्य तक पहुंचाया गया। यहां बड़ी चट्टानें पहाड़ी पर फंसने से खतरा बना हुआ है, जो कभी भी सड़क पर आ सकती हैं। दो दिन पहले भी यहां बड़े पत्थर सड़क पर आ गए थे, जिससे यातयात बाधित रहा। अब ये सड़क पूरी तरह आवाजाही के लिए बंद हो गई है।

उधर, लगातार बारिश से जिले में सड़कें और पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर की दैनिक आपदा रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण जिले में 14 सड़कें बंद अथवा प्रभावित हैं। इनमें नाहन मंडल की 10 और पांवटा साहिब मंडल की चार सड़कें शामिल हैं।

बारिश और भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग को करीब 3 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। वहीं, जल शक्ति विभाग की 35 पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें नौहराधार क्षेत्र की 24 और नाहन क्षेत्र की 11 योजनाएं शामिल हैं। जल शक्ति विभाग को करीब 2 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।

दोनों विभागों को हुए नुकसान को मिलाकर बारिश से जिले के सरकारी बुनियादी ढांचे को अब तक करीब 5 करोड़ 39 लाख रुपये की क्षति आंकी गई है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.