Home राज्यहिमाचल प्रदेश Sirmaur News: रूण नदी में फंसे बुजुर्ग की जान पर बनी, विधायक सोलंकी की पहल से एयर रेस्क्यू, बचाने गया युवक भी बहाव में फंसा

Sirmaur News: रूण नदी में फंसे बुजुर्ग की जान पर बनी, विधायक सोलंकी की पहल से एयर रेस्क्यू, बचाने गया युवक भी बहाव में फंसा

by Dainik Janvarta
0 comment

नदी के तेज बहाव में फंसी बुजुर्ग की जिंदगी, विधायक सोलंकी की पहल से मिला एयर रेस्क्यू का सहारा

रूण नदी के बीच तेज बहाव में फंसे बुजुर्ग की जिंदगी उस समय संकट में पड़ गई, जब उन्हें बाहर निकालने की कोशिश में एक जलशक्ति कर्मचारी भी नदी में फंस गया।

सूचना मिलते ही विधायक अजय सोलंकी ने शिमला से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से संपर्क किया और तत्काल वायुसेना के हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू की व्यवस्था करवाई।

नाहन (सिरमौर)। बर्मा पापड़ी क्षेत्र की रूण नदी में बुजुर्ग बनारसी दास के फंसने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से संपर्क कर बुजुर्ग को सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना की मदद लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से बचाव दल की व्यवस्था करवाई। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तेज बहाव के बीच फंसे बनारसी दास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बुजुर्ग को बचाने नदी में उतरा कर्मचारी, खुद भी फंसा

बुजुर्ग को बचाने के दौरान जलशक्ति विभाग के कर्मचारी अंशुल ने भी उल्लेखनीय साहस का परिचय दिया। बनारसी दास को नदी के बीच फंसा देखकर अंशुल उनकी मदद के लिए तेज बहाव में उतर गए और तैरकर उनके पास पहुंचने का प्रयास किया।

हालांकि, बुजुर्ग तक पहुंचने के दौरान अंशुल स्वयं भी नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और फंस गए। बाद में रेस्क्यू टीम ने उन्हें भी सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

ग्रामीणों ने विधायक और मुख्यमंत्री का जताया आभार

बर्मा पापड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सफल रेस्क्यू के लिए विधायक अजय सोलंकी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिमला में मौजूद थे, इसके बावजूद उन्होंने घटना की सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री से तत्काल संपर्क कर बुजुर्ग के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए प्रयास शुरू किए।

ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारी अंशुल के साहस की भी सराहना की। उनका कहना है कि अपनी जान की परवाह किए बिना तेज बहाव वाली नदी में उतरकर बुजुर्ग की मदद करना साहस और मानवीय संवेदना का उदाहरण है।

विधायक अजय सोलंकी ने सफल रेस्क्यू के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, वायुसेना की बचाव टीम, प्रशासन और जलशक्ति विभाग के कर्मचारी अंशुल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करना सभी की जिम्मेदारी है और प्रत्येक जीवन अनमोल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुक्खू का किया आभार व्यक्त

रुन नदी में फसे लोगों का सफल रेस्क्यू और राहत कार्य के लिए हेलीकाप्टर की मदद के लिए डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जलशक्ति विभाग के कर्मचारी अंशुल की बात भी मुख्यमंत्री से कराई।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.