Home राज्यहिमाचल प्रदेश बड़ी खबर: बर्मापापड़ी में उफनती नदी में फंसा व्यक्ति सुरक्षित रेस्क्यू, मौके पर पहुंचे डॉ. राजीव बिंदल

बड़ी खबर: बर्मापापड़ी में उफनती नदी में फंसा व्यक्ति सुरक्षित रेस्क्यू, मौके पर पहुंचे डॉ. राजीव बिंदल

by Dainik Janvarta
0 comment

उफनती नदी के बीच फंसे व्यक्ति की सांसें अटकीं, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन—आखिरकार सुरक्षित निकाला गया

बर्मापापड़ी में अचानक बढ़े जलस्तर के बीच पहुंचा युवक भी फंसा, व्यक्ति का सफल रेस्क्यू; मौके पर पहुंचे डॉ. राजीव बिंदल

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के बर्मापापड़ी क्षेत्र में अचानक बढ़े नदी के जलस्तर के बीच फंसे एक व्यक्ति को आखिरकार सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिसके चलते एक व्यक्ति नदी के बीच फंस गया और उसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नदी का बहाव बेहद तेज होने के कारण व्यक्ति तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू की कोशिश की, लेकिन नदी के बीच तक पहुंचने में मुश्किलें सामने आईं।

इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने जोखिम उठाकर नदी में उतरकर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया। बताया गया कि इस दौरान एक युवक तेज बहाव में बह गया, जिसे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। वहीं, एक अन्य युवक नदी में फसे व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहा और उसके साथ नदी के बीच ही मौजूद रहा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना की मदद भी ली गई। उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता की तैयारी की गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों, अग्निशमन विभाग और सेना के जवान मौके पर डटे रहे।

इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय लोगों से रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में जानकारी ली।

प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक बारिश थमने से नदी का जलस्तर धीरे धीरे कम होता गया और काफी प्रयासों के बाद नदी में फंसा व्यक्ति सुरक्षित बाहर आ गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। जबकि, हेलीकाप्टर मौके से वापस भेज दिया गया। घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान अचानक बढ़ने वाले नदी-नालों के जलस्तर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को सामने ला दिया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.