Home राज्यहिमाचल प्रदेश Sirmaur News: नाहन में बंदरों का आतंक! रानी का बाग में महिला पर हमला, काटने से हुई घायल

Sirmaur News: नाहन में बंदरों का आतंक! रानी का बाग में महिला पर हमला, काटने से हुई घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmaur News: रानी का बाग में बंदरों का आतंक, महिला पर झुंड ने किया हमला; काटने से हुई घायल

नाहन शहर में बंदरों का आतंक अब राहगीरों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। सोमवार सुबह रानी का बाग क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने अचानक महिलाओं पर हमला कर दिया, जिससे एक महिला घायल हो गई।

नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर-2 स्थित रानी का बाग क्षेत्र में सोमवार सुबह बंदरों के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला को बंदर ने काट लिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला सुबह अपने कार्यस्थल के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बंदरों के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिलाएं घबरा गईं। हमले में एक महिला को बंदर ने काट लिया और वह उपचार के लिए अस्पताल पहुंची।

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणू चौहान ने बताया कि बंदर के काटने के बाद एक महिला अस्पताल पहुंची थी। महिला का उपचार किया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हमले के दौरान कुछ अन्य महिलाओं पर भी बंदरों के झपटने की बात सामने आई है, हालांकि वे उपचार के लिए अस्पताल नहीं पहुंचीं।

शहर में लगातार बढ़ रही बंदरों की समस्या

नाहन शहर के कई इलाकों में बंदरों के हमले की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। बंदर कई बार राहगीरों और घरों के आसपास मौजूद लोगों पर झपट चुके हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, इंदू बाला और रवि कुमार आदि ने बताया कि शहर में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से बंदरों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.