Home क्राइम Himachal News: 1 लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू सर्टिफिकेट के लिए मांगे थे पैसे

Himachal News: 1 लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू सर्टिफिकेट के लिए मांगे थे पैसे

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल में महिला पटवारी 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लैंड वैल्यू सर्टिफिकेट के लिए मांगी थी रकम

सरकारी दफ्तर में रिश्वत का खेल चल रहा था, लेकिन शिकायत के बाद विजिलेंस ने ऐसा जाल बिछाया कि महिला पटवारी एक लाख रुपये समेत रंगे हाथ पकड़ी गई।

आरोप है कि बरोटीवाला पटवार सर्कल में तैनात पटवारी ने लैंड वैल्यू प्रमाण पत्र बनाने की एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरोटीवाला पटवार सर्कल में तैनात महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पर लैंड वैल्यू प्रमाण पत्र जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने महिला पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद ब्यूरो ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप तैयार किया।

योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर पटवारी के कार्यालय भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने महिला पटवारी को एक लाख रुपये दिए, वहां पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान विजिलेंस ने आरोपी पटवारी के कब्जे से एक लाख रुपये की रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इसके बाद महिला पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विजिलेंस के आईजी बिमल गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

वहीं, तहसीलदार सतेंद्र सिंह ने बताया कि महिला पटवारी के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मामले में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से आगे की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.