Home जनसरोकार कालाअंब में 15 मिनट की बारिश से सड़क बनी तालाब, घरों में घुस रहा पानी; लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

कालाअंब में 15 मिनट की बारिश से सड़क बनी तालाब, घरों में घुस रहा पानी; लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब-त्रिलोकपुर रोड पर 15 मिनट की बारिश में जलभराव, घरों तक पहुंच रहा पानी; लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर सब्जी मंडी के पास बारिश के दौरान जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि करीब 15 मिनट की तेज बारिश के बाद ही सड़क पर इतना पानी जमा हो जाता है कि यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क के साथ-साथ आसपास की रिहायशी कॉलोनी भी प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्रिलोकपुर रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में बारिश के दौरान पानी जमा होने के बाद निकासी व्यवस्था न होने के कारण यह ओवरफ्लो होकर हरियाणा क्षेत्र की रिहायशी कॉलोनी की तरफ चला जाता है। कई मौकों पर पानी घरों में घुस चुका है, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है।

स्थिति यहीं नहीं रुकती। कॉलोनी की ओर जाने वाला पानी आगे निजी स्कूल के समीप कालाअंब-नारायणगढ़ एनएच-07 पर जमा हो जाता है। इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा होने के साथ वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।

स्थानीय निवासी शिव कुमार, अमित कुमार, बंटी, तेजस्वी, प्रताप कुमार, अखिलेश सिंह, आदर्श और सतीश ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है। हर बरसात में त्रिलोकपुर रोड का पानी रिहायशी क्षेत्र की ओर पहुंचता है। लोगों का दावा है कि कई बार संबंधित प्रशासन के अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

लोगों ने कहा कि यह समस्या दो राज्यों से जुड़ी होने के कारण हिमाचल और हरियाणा के संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से पानी की निकासी का स्थायी इंतजाम करना चाहिए। उनका कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थानीय लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा ने बताया कि त्रिलोकपुर सड़क पर पैचवर्क, नालियों की सफाई और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। सड़क के कुछ हिस्सों में पैचवर्क का काम भी करवाया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण नालियों की सफाई और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के काम में बाधा आ रही है। मौसम साफ होते ही संबंधित कार्य को गति देकर जलनिकासी व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.