Home स्वास्थ्य सिरमौर: नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़, एक दिन में 1202 पहुंचा आंकड़ा; 774 नए मरीज

सिरमौर: नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़, एक दिन में 1202 पहुंचा आंकड़ा; 774 नए मरीज

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर: नाहन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उमड़ी मरीजों की भीड़, 1202 ने करवाया उपचार

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पंजीकरण कक्ष से लेकर ओपीडी तक लंबी कतारें नजर आईं।

गायनी, बाल, नेत्र और मेडिसिन विभाग में दोपहर बाद तक मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे, एक ही दिन में 1202 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में सोमवार को मरीजों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिला। रविवार को अस्पताल में अवकाश रहने के बाद सोमवार को जिले के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए नाहन पहुंचे।

अस्पताल के पंजीकरण कक्ष से लेकर विभिन्न ओपीडी तक मरीजों की कतारें लगी रहीं। खासकर गायनी, बाल रोग, नेत्र और मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक रही। कई मरीज दोपहर बाद तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सोमवार को कुल 1202 मरीजों ने उपचार करवाया। इनमें 774 नए मरीज, जबकि 428 पुराने मरीज शामिल रहे।

मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी और वार्डों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.