Home जनसरोकार Una News: 2 महीने से सड़क पर पानी, गड्ढों में तब्दील हुआ रास्ता; हो चुके 2 हादसे

Una News: 2 महीने से सड़क पर पानी, गड्ढों में तब्दील हुआ रास्ता; हो चुके 2 हादसे

by Dainik Janvarta
0 comment

ऊना: दो माह से सड़क पर बह रहा पानी, बने गड्ढे; इसी जगह हो चुके दो हादसे

ऊना में एक पाइपलाइन की लीकेज ने सड़क की हालत बिगाड़ दी है और अब यह रास्ता लोगों के लिए हादसे का खतरा बन गया है। दो महीने से समस्या जस की तस है, जबकि इसी स्थान पर गड्ढों के कारण दो सड़क हादसे भी हो चुके हैं।

ऊना। संतोषगढ़-ऊना सड़क पर नंगड़ा गांव में पंजाब नेशनल बैंक के समीप जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज बनी हुई है। लगातार पानी रिसने के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पाइपलाइन से लगातार पानी सड़क पर बहने के कारण सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से शिकायत की। समस्या का समाधान नहीं होने पर लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अभी तक लीकेज बंद नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इसी स्थान पर अब तक दो सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें हर बार अलग-अलग कारण बताए जाते हैं। कभी सड़क की खोदाई के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुमति नहीं मिलने की बात कही जाती है तो कभी बजट का अभाव बताया जाता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अब संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर फोन तक नहीं उठाया जा रहा।

स्थानीय निवासी शमशेर सिंह ने कहा कि पेयजल पाइपलाइन जल शक्ति विभाग की है और लीकेज के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। ऐसे में पाइपलाइन की मरम्मत करवाने और समस्या का समाधान करने की जिम्मेदारी भी विभाग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द लीकेज बंद कर सड़क के गड्ढों को नहीं भरा गया तो मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

ग्राम पंचायत नंगड़ा के उपप्रधान पंकज कुमार ने कहा कि शिकायतों के बावजूद यदि विभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी की मंजूरी और बजट का हवाला देकर समस्या को टाल रहे हैं तो यह उचित नहीं है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से पाइपलाइन की लीकेज तत्काल ठीक करवाने के साथ पानी के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की।

वहीं, जल शक्ति विभाग ऊना के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। इस संबंध में एसडीओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नंगड़ा गांव की मुख्य सड़क पर पाइपलाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.