Home प्रशासन Sirmaur News: सिरमौर में 36 पशु मित्रों की नियुक्ति, प्रियंका वर्मा ने बांटे नियोजन पत्र

Sirmaur News: सिरमौर में 36 पशु मित्रों की नियुक्ति, प्रियंका वर्मा ने बांटे नियोजन पत्र

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में 36 पशु मित्रों की नियुक्ति, उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सौंपे नियोजन पत्र

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन से जुड़ी सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के पांचों उपमंडलों में 36 नए पशु मित्रों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें पशु फार्मों, पशु चिकित्सालयों और पशु औषधालयों में सेवाएं देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चयनित 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने नवनियुक्त पशु मित्रों को शुभकामनाएं दीं और उनसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन की अहम भूमिका

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में पशु मित्र विभागीय गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ पशुपालकों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करें।

उन्होंने विशेष रूप से नवनियुक्त पशु मित्रों को नए चयनित बीपीएल परिवारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर होंगी पशु सेवाएं

उपायुक्त ने कहा कि पशु मित्र विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। इससे पशु स्वास्थ्य और पशुपालन से संबंधित गतिविधियों में विभाग को सहयोग मिलेगा तथा विशेषकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पशु मित्रों की सेवाओं से विभाग की कार्यक्षमता को भी और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

सिरमौर में पशुपालन विभाग का बड़ा नेटवर्क

पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. राजीव वालिया ने बताया कि सिरमौर जिले में वर्तमान में 5 उपमंडलीय पशु अस्पताल, 27 पशु अस्पताल, 4 केंद्र पशु चिकित्सा औषधालय, 1 पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक और 197 पशु औषधालय संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नवनियुक्त 36 पशु मित्रों को जिले के सभी पांच उपमंडलों में विभिन्न पशु फार्मों, पशु चिकित्सालयों और पशु औषधालयों में तैनात किया जाएगा। इससे पशुपालन विभाग की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पशु मित्रों को उनके दायित्वों तथा पशुपालन विभाग के कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा और उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डॉ. राजीव वालिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.