Home दुर्घटना सराहां में बड़ा हादसा: HT लाइन की चपेट में आया मजदूर, छाती-हाथ झुलसे; ठेकेदार पर केस

सराहां में बड़ा हादसा: HT लाइन की चपेट में आया मजदूर, छाती-हाथ झुलसे; ठेकेदार पर केस

by Dainik Janvarta
0 comment

सराहां में HT लाइन की चपेट में आया मजदूर, छाती और हाथ झुलसे; ठेकेदार पर केस

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र में विद्युत लाइन पर काम कर रहे एक मजदूर के साथ अचानक बड़ा हादसा हो गया। LT लाइन पर काम करते समय ऊपर से गुजर रही HT लाइन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसा कोटला बड़ोग गांव के पास हुआ। घायल मजदूर की पहचान 31 वर्षीय मनोज दास निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज दास ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था और विद्युत लाइन पर कार्य कर रहा था।

काम के दौरान मनोज दास का हाथ ऊपर से गुजर रही HT लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में उसकी छाती और हाथ झुलस गए।

मनोज के साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे उपचार के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले की सूचना मिलने के बाद पच्छाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि मजदूर जिस ठेकेदार के पास काम करता था, उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच कर रही है।

पुलिस की जांच के बाद ही हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों और लापरवाही से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.