पांवटा साहिब में दड़ा-सट्टा लगाते व्यक्ति पर पुलिस की कार्रवाई, सट्टे की पर्ची और 1,110 रूपए नकद बरामद
गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा सट्टा लगा रहा व्यक्ति, मौके से नकदी और सट्टे की पर्ची बरामद हुई।
राजबन पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत पुलिस चौकी राजबन की टीम ने दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उसे गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति दड़ा-सट्टा लगा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र, निवासी गांव एवं डाकघर मुगलवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची और 1,110 रूपए की नकद राशि बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना पुरुवाला में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान दड़ा-सट्टे से जुड़ी अन्य जानकारियों को भी खंगाला जा रहा है।
