Home राज्य हिमाचल: आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनेगी ठोस नीति, सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान; भाजपा पर भी साधा निशाना

हिमाचल: आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनेगी ठोस नीति, सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान; भाजपा पर भी साधा निशाना

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल: आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनेगी ठोस नीति, सीएम सुक्खू बोले- शोषण रोकना सरकार की प्राथमिकता

हमीरपुर। आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को लेकर हिमाचल सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार इनके हितों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की दिशा में काम कर रही है।
वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश भाजपा इस समय कई गुटों में बंटी हुई है और उनकी हर बात विपक्ष को बुरी लगती है।

नादौन में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े सवाल पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे कर्मियों के लिए एक ठोस नीति तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का किसी भी स्तर पर शोषण न हो और उनके हित सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दे को सरकार गंभीरता से देख रही है। नीति तैयार करने का उद्देश्य इन कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर स्पष्ट व्यवस्था उपलब्ध करवाना है।

भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा को उनकी हर बात बुरी लगती है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में भाजपा कई गुटों में बंट चुकी है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के भीतर ही कई स्तरों पर गुटबाजी देखने को मिल रही है।

लॉटरी को लेकर भी दिया जवाब

लॉटरी से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि देश के कई राज्यों में लॉटरी की व्यवस्था लागू है। उन्होंने कहा कि कई भाजपा शासित राज्यों में भी लॉटरी संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार लॉटरी भाग्य पर आधारित खेल है और इसे किसी दूसरे नजरिये से देखना उचित नहीं है।

नेपाल आपदा पर हिमाचल सरकार अलर्ट

नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में है। साथ ही प्रदेश सरकार यह जानकारी जुटा रही है कि इस समय हिमाचल प्रदेश के कितने लोग नेपाल में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में मौजूद हिमाचल के लोगों से संबंधित जानकारी जुटाने का काम किया जा रहा है और जल्द ही इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.