राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में संस्कृत सप्ताह का आयोजन
नाहन (सिरमौर): राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नाहन में ‘संस्कृत सप्ताह’ के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 21 छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देवभाषा संस्कृत के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी प्राचीन संस्कृति व संस्कारों से जोड़ना था।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम लता कौशल, संस्कृत शिक्षक अमित शर्मा और संगीता ठाकुर ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति और संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम:
- ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता
- प्रथम स्थान: दक्ष (कक्षा 10वीं ‘बी’)
- द्वितीय स्थान: लक्ष्य शर्मा (कक्षा 10वीं)
- तृतीय स्थान: आकृति शर्मा (कक्षा 10वीं ‘बी’)
- संस्कृत चित्रकला प्रतियोगिता
- प्रथम स्थान: सौरभ चौहान (कक्षा 10वीं ‘बी’)
- द्वितीय स्थान: सचिन चौहान (कक्षा 7वीं)
- तृतीय स्थान: दीपक (कक्षा 10वीं ‘बी’)
- पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
- प्रथम स्थान: आदित्य सिंह (कक्षा 9वीं ‘ए’)
- द्वितीय स्थान: चिराग शर्मा (कक्षा 9वीं ‘ए’)
- तृतीय स्थान: अरविन्द (कक्षा 10वीं ‘बी’)
आयोजन के दौरान स्कूल के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
