Home जनसरोकार नाहन में युवक पर झपटने वाला था तेंदुआ, ऐन वक्त पर बाइक बनी ढाल; बॉबी अहमद की सूझबूझ से बची जान

नाहन में युवक पर झपटने वाला था तेंदुआ, ऐन वक्त पर बाइक बनी ढाल; बॉबी अहमद की सूझबूझ से बची जान

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में युवक पर झपटने वाला था तेंदुआ, ऐन वक्त पर पहुंची बाइक बनी ढाल; बॉबी अहमद की सूझबूझ से बची जान

नाहन में सड़क किनारे पैराफिट पर बैठा युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही झाड़ियों में छिपा तेंदुआ उस पर हमला करने के लिए तैयार था।
ऐन वक्त पर वहां से गुजर रहे अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने बाइक युवक और तेंदुए के बीच खड़ी कर दी, जिससे युवक की जान बाल-बाल बच गई।

नाहन। जिला मुख्यालय नाहन में बिरोजा फैक्टरी के समीप तेंदुए के हमले की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब एक युवक सड़क किनारे पैराफिट पर बैठा था और पास की झाड़ियों में एक तेंदुआ घात लगाकर बैठा हुआ था। तेंदुआ युवक पर झपटने ही वाला था कि उसी समय वहां से गुजर रहे बॉबी अहमद की नजर उस पर पड़ गई।

जानकारी के अनुसार, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे। बिरोजा फैक्टरी के पास पहुंचने पर उन्हें सड़क किनारे बैठे युवक के पास कुछ संदिग्ध हलचल दिखाई दी। ध्यान से देखने पर झाड़ियों में तेंदुआ नजर आया, जो युवक पर हमला करने की तैयारी में था।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बॉबी अहमद ने तुरंत बाइक युवक और तेंदुए के बीच खड़ी कर दी। इसके साथ ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाइक की तेज रोशनी और अचानक हुई हलचल से तेंदुआ घबरा गया और नीचे नाले की ओर छलांग लगाकर वहां से भाग गया।

इस घटना में बॉबी अहमद की सतर्कता और त्वरित निर्णय से युवक सुरक्षित बच गया। कुछ सेकंड की देरी भी स्थिति को गंभीर बना सकती थी।

बॉबी अहमद ने बताया कि नाहन से बिरोजा फैक्टरी तक सड़क के इस हिस्से में कहीं भी पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ सड़क किनारे रुकने या बैठने वाले लोगों पर तेंदुए के हमले का खतरा बना रहता है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि देर शाम और रात के समय इस मार्ग से गुजरते हुए विशेष सावधानी बरतें। अंधेरे में सड़क किनारे झाड़ियों या पैराफिट के पास रुकने से बचें और किसी भी जंगली जानवर की मौजूदगी नजर आने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

स्थानीय लोगों ने भी इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने और तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.