Home दुर्घटना नाहन: पतंग लेने उतरा युवक, सीढ़ियों से गिरते ही पेट में घुसा सरिया; गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

नाहन: पतंग लेने उतरा युवक, सीढ़ियों से गिरते ही पेट में घुसा सरिया; गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmaur News: पतंग लेने सीढ़ियों से उतर रहा था युवक, पैर फिसला तो पेट में घुसा लोहे का सरिया; PGI रेफर

नाहन में पतंगबाजी के दौरान एक 26 वर्षीय युवक के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि गिरते ही लोहे का सरिया उसके पेट में जा घुसा। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तत्काल नाहन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

नाहन (सिरमौर)। शहर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पतंगबाजी के दौरान 26 वर्षीय युवक राहुल सिंह हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार राहुल सुबह घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान दूसरी पतंग लेने के लिए वह सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरने लगा।

सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने के दौरान वहां पड़ा लोहे का सरिया उसके पेट में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल राहुल को तुरंत डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

फिलहाल युवक की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.