रोटरी क्लब ने 55 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग, शिक्षा के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ
नाहन (सिरमौर)। जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में आर्थिक अभाव बाधा न बने, इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब ने सराहनीय पहल की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में 55 जरूरतमंद एवं होनहार छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन यशपाल धीमान तथा पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन शांति स्वरूप गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शशि गुप्ता द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष यशपाल धीमान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्लब हमेशा जरूरतमंद, होनहार एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सहयोग के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज में समरसता लाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की पूर्ति होने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उप-प्रधानाचार्य रघुबीर तोमर, शशि गुप्ता, उर्मिला, ज्योति, किरण कपूर, किरण चौहान, बलदेव, ओम प्रकाश, राकेश, धर्मेंद्र चौधरी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ सदस्यों ने रोटरी क्लब द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग उपलब्ध करवाने के इस प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य ने क्लब पदाधिकारियों का 55 विद्यार्थियों की सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि इस तरह के सामाजिक एवं शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। रोटरी क्लब की यह पहल समाज सेवा और शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सराहनीय उदाहरण है।
