Home क्राइम Sirmaur Crime: बंद घरों की रेकी कर रात में करते थे चोरी, माजरा-पांवटा से 5 आरोपी गिरफ्तार

Sirmaur Crime: बंद घरों की रेकी कर रात में करते थे चोरी, माजरा-पांवटा से 5 आरोपी गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में चोरी की वारदातों पर पुलिस का शिकंजा, माजरा और पांवटा से 5 आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। माजरा और पांवटा साहिब थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कई अहम सुराग जुटाए हैं।

माजरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना माजरा में दर्ज अभियोग संख्या 163/2026, दिनांक 20 जून 2026, के तहत चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान समीर पुत्र मैहताब निवासी कुंजा मतरालियो, पांवटा साहिब, सामिन खान पुत्र साजिद खान निवासी कुंजा मतरालियो, पांवटा साहिब और केशो नाथ पुत्र संजू निवासी अजीवाला, जामनीवाला, पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय दो मोटरसाइकिलों HP17H-9827 और UK07AF-4769 पर निकलते थे और बंद घरों की तलाश करते थे। इसके बाद रात करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच घरों के ताले तोड़कर अंदर घुसते और सामान की जांच करते थे।

आरोपियों द्वारा मुख्य रूप से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, महंगे बर्तन, तांबे के बर्तन, एसी की पाइप समेत अन्य सामान चोरी किया जाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वारदात के दौरान अपने साथ मोबाइल फोन नहीं रखते थे और चोरी के दौरान मोबाइल फोन या लैपटॉप को निशाना नहीं बनाते थे।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 31 अगस्त 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

पांवटा साहिब में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

दूसरे मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में दर्ज अभियोग संख्या 146/2026, दिनांक 31 जुलाई 2026, के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को न्यू केदारपुर निवासी रमेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि रात के समय अज्ञात चोर उनके घर से सोने के जेवरात और LCD चोरी कर ले गए।

जांच के दौरान पुलिस ने विशाल पुत्र नेम चंद निवासी कृपाल शिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी जरनैल उर्फ वंटी निवासी देवीनगर के साथ चोरी करने की बात कबूल की। विशाल की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई LCD बरामद कर ली गई।

इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी जरनैल उर्फ वंटी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवरात वे बेच चुके हैं। दोनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस दोनों मामलों में चोरी की अन्य वारदातों और बरामदगी को लेकर आगे की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.