Home मौसम अपडेट सिरमौर में मूसलाधार बारिश का कह: चबाहां NH पर मलबा, कांदिल घाट में भूस्खलन से सड़क बंद

सिरमौर में मूसलाधार बारिश का कह: चबाहां NH पर मलबा, कांदिल घाट में भूस्खलन से सड़क बंद

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में बारिश का कहर: चबाहां में एनएच पर मलबा, ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क बंद

सिरमौर में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर सड़कों की रफ्तार थाम दी है। चबाहां में नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर मलबा और पानी आने से यातायात प्रभावित हुआ, जबकि कांदिल घाट में भूस्खलन के बाद एक सड़क पूरी तरह बंद हो गई।

नाहन (सिरमौर)। जिले में गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी और मलबा आने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चबाहां के समीप सड़क पर मलबा और बारिश का पानी जमा हो गया। इससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और सड़क के दोनों ओर यातायात धीमी गति से चला।

वहीं, बेचड़ का बाग के समीप कांदिल घाट में भूस्खलन होने से ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क बंद हो गई। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही।

लगातार बारिश के चलते जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। कई स्थानों पर सड़क पर पानी और मलबा आने से वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ सफर करना पड़ रहा है।

प्रशासन की ओर से भी लोगों को संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.