Home खेल Sirmaur News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पनार का दबदबा, 4 खेलों के विजेता घोषित; ऑल राउंड बेस्ट भी मिला

Sirmaur News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पनार का दबदबा, 4 खेलों के विजेता घोषित; ऑल राउंड बेस्ट भी मिला

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, पनार ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में आयोजित अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को किया गया। समारोह में कालाअंब के उद्यमी रितेश अग्रवाल और मोहित अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पनार स्कूल विजयी रहा, जबकि खो-खो में जमटा स्कूल और वॉलीबॉल में बेचड़ का बाग विजयी रहे। वहीं, बैडमिंटन में सैनवाला स्कूल विजेता बनकर उभरा। शतरंज में कालाअंब का स्नेह पब्लिक स्कूल चैंपियन रहा। ऑल राउंड बेस्ट का खिताब पनार स्कूल के नाम रहा।

समापन समारोह में पाठशाला की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर व एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज ने मुख्य अतिथियों व प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर DSSA सिरमौर की ओर से प्रभात कुमार, राजीव कुमार, धनवीर सिंह, सतीश कुमार, प्रेमपाल, विवेक चौहान, प्रदीप कुमार, योगराज, वीर भगत, जीत सिंह एवं सोहनलाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.