Home प्रशासन किसानों के लिए बड़ी खबर, धौला कुआं-पांवटा साहिब में 2,461 रूपए MSP पर धान खरीद 3 अक्टूबर से

किसानों के लिए बड़ी खबर, धौला कुआं-पांवटा साहिब में 2,461 रूपए MSP पर धान खरीद 3 अक्टूबर से

by Dainik Janvarta
0 comment

धान खरीद को लेकर किसानों के लिए बड़ी खबर, धौला कुआं और पांवटा साहिब में 2,461 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा MSP

नाहन, 26 अगस्त। सिरमौर जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने धान खरीद के लिए धौला कुआं और पांवटा साहिब में खरीद केंद्र निर्धारित किए हैं, जहां किसानों से 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदा जाएगा।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि दोनों धान खरीद केंद्रों पर 3 अक्तूबर 2026 से धान की खरीद शुरू होगी। सरकार ने धान के ए-ग्रेड के लिए 2,461 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है, जो पिछली निर्धारित दर से 72 रुपये अधिक है।

15 सितंबर से शुरू होगा किसानों का पंजीकरण

उपायुक्त ने बताया कि धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण 15 सितंबर 2026 से “HPAPPP पोर्टल” (https://hpappp.hp.gov.in) पर किया जा सकेगा। किसान पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर अपनी सुविधा के अनुसार धान की फसल बेचने के लिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी धान की फसल जिला में निर्धारित धान खरीद केंद्रों पर ही उपलब्ध करवाएं। इससे किसानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

धान खरीद से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसान कार्य दिवस के दौरान इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय, सिरमौर, नाहन: 01702-222558
  • क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, नाहन: 01702-222258

धान खरीद केंद्र: धौला कुआं और पांवटा साहिब
खरीद शुरू: 3 अक्तूबर 2026
MSP: 2,461 रुपये प्रति क्विंटल
पंजीकरण शुरू: 15 सितंबर 2026

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.