Home शिक्षा त्रिलोकपुर स्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन, छात्राओं की रंगोली-पोस्टर ने जीता दिल

त्रिलोकपुर स्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन, छात्राओं की रंगोली-पोस्टर ने जीता दिल

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर स्कूल में संस्कृत सप्ताह आयोजित, छात्राओं ने दिखाया हुनर

कालाअंब (सिरमौर)। संस्कृत सप्ताह के आयोजन में त्रिलोकपुर स्कूल की छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली और पोस्टर निर्माण ने कार्यक्रम में खास आकर्षण जोड़ा।

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में मंगलवार को संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अध्यापिका दीपिका शर्मा ने सरस्वती वंदना के साथ किया।

इस दौरान विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली और पोस्टर तैयार कर अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे समाजसेवी राजीव गर्ग ने छात्राओं की कला की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और भाषा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर, कमलेश रानी, विवेक चौहान, पवन भारद्वाज सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.