Home प्रशासन सिरमौर: 8 सितंबर से नए प्रधान-उप प्रधान और वार्ड सदस्यों की ट्रेनिंग, 15 बैच में होगा प्रशिक्षण

सिरमौर: 8 सितंबर से नए प्रधान-उप प्रधान और वार्ड सदस्यों की ट्रेनिंग, 15 बैच में होगा प्रशिक्षण

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में नए पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी संभालने से पहले होगी खास तैयारी

नव निर्वाचित प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था और विभागीय सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए 8 सितंबर से बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नाहन में 15 बैचों में होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों की पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रशिक्षण का यह सिलसिला 24 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

नाहन (सिरमौर), 25 अगस्त। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सिरमौर एकता काप्टा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के सभी विकास खंडों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज विभाग से संबंधित कार्यों, जिम्मेदारियों और सेवाओं के प्रभावी निर्वहन के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक समझ उपलब्ध करवाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 15 बैचों में आयोजित किया जाएगा।

कब-किस बैच में होगा प्रशिक्षण

बैच-1: 8 से 11 सितंबर
विकास खंड नाहन की 8, पच्छाद की 7, संगड़ाह की 5, राजगढ़ की 5, शिलाई की 6 तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार की 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैच-2: 15 से 18 सितंबर
नाहन की 6, पच्छाद की 5, संगड़ाह की 6, राजगढ़ की 6, शिलाई की 5 तथा तिलोरधार की 5 पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैच-3: 22 से 25 सितंबर
नाहन की 7, पच्छाद की 6, संगड़ाह की 6, राजगढ़ की 6, शिलाई की 5 तथा तिलोरधार की 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण होगा।

बैच-4: 28 सितंबर से 1 अक्तूबर
नाहन की 7, पच्छाद की 5, संगड़ाह की 5, राजगढ़ की 6, शिलाई की 5 तथा तिलोरधार की 6 पंचायतों के प्रतिनिधि प्रशिक्षण लेंगे।

बैच-5: 6 से 9 अक्तूबर
पांवटा साहिब की 6, पच्छाद की 7, संगड़ाह की 5, राजगढ़ की 6, शिलाई की 5 तथा तिलोरधार की 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैच-6: 13 से 16 अक्तूबर
पांवटा साहिब की 6, पच्छाद की 6, संगड़ाह की 6, राजगढ़ की 5 तथा शिलाई की 6 पंचायतों के प्रतिनिधि प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

बैच-7: 21 से 24 अक्तूबर
पांवटा साहिब की 6, संगड़ाह की 6 तथा शिलाई की 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैच-8: 27 से 30 अक्तूबर
पांवटा साहिब की 7 पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण होगा।

बैच-9: 2 से 5 नवंबर
पांवटा साहिब की 7 पंचायतों के प्रतिनिधि प्रशिक्षण लेंगे।

बैच-10: 9 से 12 नवंबर
पांवटा साहिब की 6 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैच-11: 16 से 19 नवंबर
पांवटा साहिब की 5 पंचायतों के प्रतिनिधि प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

बैच-12: 25 से 28 नवंबर
पांवटा साहिब की 7 पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण होगा। इसके बाद 1 से 4 दिसंबर तक विकास खंड ददाहू की 7 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैच-13: 7 से 10 दिसंबर
ददाहू विकास खंड की 6 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैच-14: 14 से 17 दिसंबर
ददाहू विकास खंड की 7 पंचायतों के प्रतिनिधि प्रशिक्षण लेंगे।

बैच-15: 21 से 24 दिसंबर
ददाहू विकास खंड की 6 पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण होगा।

प्रशासन की ओर से नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने में मदद मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.