पुरुवाला में SIU की बड़ी कार्रवाई, 7.54 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
पुरुवाला थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई तलाशी में मोटरसाइकिल से 7.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को SIU टीम गश्त पर थी और राजबन के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि पियुष ठाकुर निवासी गांव व डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर अपनी मोटरसाइकिल नंबर HP85AA-0453 में चिट्टा छिपाकर ले जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
