माजरा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना माजरा के तहत सैनवाला मुबारिकपुर मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। हादसे के संबंध में पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को माजरा निवासी श्रीमती दीपिका ने शिकायत दर्ज करवाई कि 21 अगस्त की रात करीब 9:00 बजे वह अपने पति के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क पर टहलने निकली थीं।
इसी दौरान मेन रोड की ओर से सैनवाला मुबारिकपुर की तरफ एक मोटरसाइकिल चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला को काफी चोटें आईं।
शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चालक की पहचान यामिन निवासी सैनवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस थाना माजरा में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
