Home जनसरोकार Sirmaur News: पांवटा की सड़कों पर बेसहारा गोवंश का आतंक, हादसों का बढ़ा खतरा; प्रशासन ने बताया बड़ा एक्शन प्लान

Sirmaur News: पांवटा की सड़कों पर बेसहारा गोवंश का आतंक, हादसों का बढ़ा खतरा; प्रशासन ने बताया बड़ा एक्शन प्लान

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा की सड़कों पर बेसहारा गोवंश का डेरा, हादसों का बढ़ा खतरा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की सड़कों पर घूम रहा बेसहारा गोवंश अब सिर्फ यातायात के लिए परेशानी नहीं, बल्कि हादसों का बड़ा खतरा बनता जा रहा है। नेशनल हाईवे-707 से लेकर शहर की गलियों और ग्रामीण संपर्क मार्गों तक जगह-जगह गाय-बैलों के झुंड नजर आ रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को हर समय सतर्क रहना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से देर शाम तक कई सड़क मार्गों पर बेसहारा गोवंश का जमावड़ा रहता है। शाम के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को अचानक दिखाई देते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक गोवंश आने से चालकों को ब्रेक लगाने या वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय में गोवंश के कारण कई हादसे हो चुके हैं। खासकर हाईवे और व्यस्त सड़कों पर यह समस्या अधिक चिंताजनक है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे पशुओं को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।

दूध बंद होते ही पशुओं को छोड़ने का आरोप

गोसेवक सचिन ओबराय ने कहा कि कई लोग पशुओं के बूढ़े होने या दूध देना बंद करने के बाद उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। इसके बाद ये पशु भोजन और पानी की तलाश में सड़कों तथा बाजारों में भटकते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त चारा नहीं मिलने के कारण कई पशु कूड़े के ढेरों में भोजन तलाशते हैं। प्लास्टिक और सड़ा-गला कचरा खाने से उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। कई स्थानों पर घायल और बीमार पशु भी सड़क किनारे बदहाल स्थिति में दिखाई देते हैं।

गोसेस को लेकर लोगों में नाराजगी

बेसहारा गोवंश की बढ़ती समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शराब की बोतलों पर गोसेवा के नाम पर सेस वसूला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर घूम रहे पशुओं के लिए पर्याप्त गोशालाओं, चारे और पानी की व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ-साथ पशुओं को दोबारा सड़कों पर आने से रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था तैयार की जाए।

प्रशासन ने समाधान का दिया भरोसा

एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि मामला प्रशासन के संज्ञान में है। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं और अन्य उचित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों को अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है, ताकि पांवटा साहिब की सड़कों से बेसहारा गोवंश की समस्या कम हो और वाहन चालकों के लिए सफर सुरक्षित बनाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.