Home दुर्घटना Sirmaur News: मारकंडा नदी में बही महिला, 300 मीटर दूर मिला शव; बहू के साथ नदी पार करते हुआ हादसा

Sirmaur News: मारकंडा नदी में बही महिला, 300 मीटर दूर मिला शव; बहू के साथ नदी पार करते हुआ हादसा

by Dainik Janvarta
0 comment

देवनी में मातम: मारकंडा नदी के तेज बहाव में बही महिला, 300 मीटर दूर मिला शव

कालाअंब (सिरमौर)। मारकंडा नदी का तेज बहाव रविवार को एक परिवार के लिए काल बन गया। नदी पार करते समय अचानक पानी की धार तेज होने से एक महिला बह गई और करीब ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव घटनास्थल से करीब 200 से 300 मीटर दूर बरामद किया गया।

नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवनी में रविवार शाम करीब 4 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार देवनी निवासी अनवरी पत्नी गुलजार अपनी बहू के साथ मारकंडा नदी पार कर रही थी। नदी में पानी का बहाव तेज था और महिला ने सुरक्षा के लिहाज से अपनी बहू का हाथ पकड़ रखा था।

बताया जा रहा है कि नदी के बीच अचानक बहाव बढ़ने से दोनों का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान अनवरी का हाथ बहू की पकड़ से छूट गया और वह देखते ही देखते तेज धारा में बह गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और होमगार्ड की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद नदी के आसपास महिला की तलाश में सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग 6:30 बजे घटनास्थल से 200 से 300 मीटर आगे महिला का शव बरामद कर लिया गया।

एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत स्वीकृत की गई है, जो सोमवार को परिजनों को प्रदान की जाएगी।

बरसात में नदी-नालों से दूर रहने की अपील

एसडीएम ने बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को उफनती नदियों, खड्डों और अन्य जल स्रोतों को पार करने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए।

हादसे के बाद देवनी क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.