Home दुर्घटना सिरमौर हादसा: बांगरन चौक पर ट्राले ने बाइक को कुचला, 26 वर्षीय युवक की मौत; साथी गंभीर

सिरमौर हादसा: बांगरन चौक पर ट्राले ने बाइक को कुचला, 26 वर्षीय युवक की मौत; साथी गंभीर

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में ट्राले की चपेट में आई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत

बांगरन चौक के पास तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत। हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर; ट्राला चालक गिरफ्तार।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के बांगरन चौक के पास शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान दुगाना निवासी ऋतिक पुंडीर (26) पुत्र कबूलचंद के रूप में हुई है। हादसे में बाइक पर सवार निर्भय (23), निवासी कमरऊ, जिला सिरमौर गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे पांवटा साहिब में प्राथमिक उपचार देने के बाद देर रात देहरादून रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात बांगरन चौक के समीप बाइक ट्राले की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऋतिक पुंडीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने ट्राले के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्राले की तेज रफ्तार सामने आ रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

हादसे में जान गंवाने वाले ऋतिक पुंडीर के पिता कफोटा स्कूल में अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, हादसे की खबर से क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.