Home रोजगार पांवटा साहिब में 25 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, 13 पदों पर भर्ती का मौका

पांवटा साहिब में 25 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, 13 पदों पर भर्ती का मौका

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में 25 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, 13 पदों पर होगी भर्ती

पांवटा साहिब में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उप-रोजगार कार्यालय में 25 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

नाहन (सिरमौर)। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्ज तपन इंडस्ट्रीज, नीयर बाता पुल, पांवटा साहिब में विभिन्न श्रेणियों के 13 पदों को भरने के लिए उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 25 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई/स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक एवं योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र लेकर 25 अगस्त, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 98169-00972 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.