Home क्राइम Sirmaur News: कोलर में चोरों का आतंक! दो घरों के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े

Sirmaur News: कोलर में चोरों का आतंक! दो घरों के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmaur News: कोलर में दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी और आभूषण ले उड़े चोर

कोलर में रात के अंधेरे में चोरों ने दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाया और ताले तोड़कर नकदी व लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी का पता चला तो घरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली मिलीं।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की कोलर पंचायत में चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। माजरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोलर निवासी कंवर सिंह का पांवटा साहिब में भी मकान है। वीरवार रात उनके किरायेदार पंकज ने फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कंवर सिंह मौके पर पहुंचे तो कमरे के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी खुली हुई थी। किरायेदार के अनुसार चोर सोने की चेन और 21 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

इसके बाद कंवर सिंह ने अपने दूसरे मकान की भी जांच की। वहां भी दरवाजा टूटा मिला और घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। साथ लगते उनके भाई के मकान के ताले भी टूटे हुए मिले। दोनों मकानों से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी किया है।

वारदात की सूचना मिलते ही माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। पुलिस जल्द ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.