Home क्राइम Sirmour News: पानी के टैंक में मिला जलशक्ति विभाग के बेलदार का शव, हादसा या हत्या? पुलिस जांच में जुटी

Sirmour News: पानी के टैंक में मिला जलशक्ति विभाग के बेलदार का शव, हादसा या हत्या? पुलिस जांच में जुटी

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmour News: पानी के टैंक में मिला जलशक्ति विभाग के बेलदार का शव, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

नाहन (सिरमौर)। रोजाना की तरह पानी की सप्लाई छोड़ने गए जलशक्ति विभाग के बेलदार की देर रात तक घर वापसी नहीं हुई, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव उसी पेयजल स्टोरेज टैंक में मिला, जहां वह ड्यूटी के सिलसिले में गया था।

उपमंडल नाहन की बर्मन-दतनोग पेयजल योजना के करीब 20 हजार लीटर क्षमता वाले स्टोरेज टैंक में जलशक्ति विभाग के बेलदार जगमोहन पुत्र खजान सिंह, निवासी बर्मन का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जगमोहन जलशक्ति विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। वीरवार शाम करीब पांच बजे वह रोजाना की तरह बर्मन-दतनोग पेयजल योजना से पानी की सप्लाई छोड़ने के लिए स्टोरेज टैंक के पास गए थे। जिस स्थान से टैंक में पानी छोड़ा जाता है, वहां पहाड़ी और ढलान होने के कारण करीब दो से तीन फीट की ऊंचाई है।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पानी का स्तर देखने के दौरान जगमोहन का पैर फिसल गया होगा और वह टैंक में जा गिरे। हालांकि पुलिस इस संभावना के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान जगमोहन टैंक में मिले। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जगमोहन की मौत हादसे के कारण हुई या फिर उन्हें किसी ने धक्का देकर टैंक में गिराया। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनका शव कितनी देर तक पानी के अंदर रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को 15 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नाहन देवानंद पुंडीर ने बताया कि जगमोहन विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे और शाम के समय पेयजल योजना से पानी छोड़ने के लिए जाते थे। उन्होंने बताया कि जिस टैंक में घटना हुई है, उसकी ऊपर से ऊंचाई करीब दो से तीन फीट ही है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.