Home राज्य सिरमौर: टोका नगला में जमीन का कटाव बना आफत, सैकड़ों पापुलर के पेड़ और फसलें बहीं, किसानों पर लाखों की मार

सिरमौर: टोका नगला में जमीन का कटाव बना आफत, सैकड़ों पापुलर के पेड़ और फसलें बहीं, किसानों पर लाखों की मार

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmour News: टोका नगला में बिना बारिश भी कट रही जमीन, सैकड़ों पापुलर के पेड़ और फसलें बहीं

पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुंडियों पंचायत के टोका नगला में भूमि कटाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि बारिश थमने के बावजूद खेतों की जमीन दिन-रात पानी के बहाव में कट रही है और सैकड़ों पापुलर के पेड़ों के साथ खड़ी फसलें भी इसकी चपेट में आ गई हैं। लगातार हो रहे कटाव से कई किसानों की उपजाऊ जमीन बह चुकी है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

स्थानीय किसानों के अनुसार शिशम नाला और अभी खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने के कारण खेतों की ओर पानी पहुंच रहा है। बरसात के दौरान हर साल यहां भूमि कटाव की समस्या सामने आती है, लेकिन इस बार बारिश के बाद भी पानी का बहाव खेतों की तरफ बना हुआ है। इससे उपजाऊ भूमि लगातार कटती जा रही है।

कुंडियों पंचायत के उपप्रधान तारिफ मोहम्मद ने बताया कि दोनों नालों में एक साथ पानी आने से कटाव की रफ्तार बढ़ गई है। तेज बहाव के कारण सैकड़ों पापुलर के पेड़ बह चुके हैं, जबकि खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो कई किसानों की बची हुई जमीन भी खतरे में पड़ सकती है।

किसानों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर भूमि कटाव रोकने के लिए तत्काल तटीकरण और अन्य सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में आर्थिक नुकसान और बढ़ सकता है।

कुंडियों पंचायत प्रधान रामेश्वर चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में दो-तीन नालों से पानी आता है, जिसके कारण भूमि कटाव की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानी को सरकार के समक्ष उठाया गया है और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.