Home रोजगार हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत, उम्र में 5 साल की छूट; आवेदन की डेट भी बढ़ी

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत, उम्र में 5 साल की छूट; आवेदन की डेट भी बढ़ी

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी राहत मिली है। उम्र की वजह से भर्ती से बाहर हो रहे पात्र जवानों को अब 5 साल की विशेष छूट के साथ आवेदन का मौका मिलेगा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती के लिए होमगार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में एकमुश्त पांच वर्ष की विशेष छूट दी गई है। प्रदेश सरकार के गृह विभाग के निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में शुद्धि पत्र जारी कर दिया है।

आयु सीमा में छूट के बाद अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का अवसर देने के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 5 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आयोग का ऑनलाइन पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक अथवा किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं

जिन अभ्यर्थियों ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। नई आवेदन अवधि का लाभ केवल उन होमगार्ड जवानों को मिलेगा, जो पांच वर्ष की विशेष आयु छूट मिलने के बाद अब भर्ती के लिए पात्र हुए हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों को नया पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी करनी होगी।

लंबे समय से कर रहे थे आयु छूट की मांग

होमगार्ड जवान लंबे समय से पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में विशेष छूट की मांग उठा रहे थे। सरकार के इस फैसले से उन जवानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो निर्धारित आयु सीमा पार होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे थे।

आयोग की संशोधित व्यवस्था के बाद अब पात्र होमगार्ड जवानों के लिए पुलिस विभाग में नियमित सेवा हासिल करने का रास्ता खुल गया है। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.